▪️ Note No. 26 ▪️
जब कोई मेरी जरा सी भी मदद करता है या फिर उसका, उसकी बातों का अथवा उसके कार्यों का मेरे जीवन में कोई महत्व होता है, तो मैं उस इंसान के इस योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकता।मैं कोशिश करता हूँ कि सामने वाले को इस बात का अहसास हो जाये कि मुझे उनकी मदद के महत्व का ख़याल हैं तथा इसके लिए मैं उनका आभार मानता हूँ और उनकी कद्र करता हूं...मैं उनका शुक्रियादा करना अपना फर्ज समझता हूँ।
और वाकई जब हम किसी को, समाज में उनके योगदान और महत्व के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत करते है तथा उनकी भागीदारी के लिए शुक्रिया अदा करते है, तो उनके दिल को सही मायनों में सुकून मिलता हैं...और हमें भी अच्छा लगता हैं।

©SD. Arya

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें