मैं कोई भी काम व्यवस्थित तरीके से नहीं करता था और न ही मेरे पास किसी काम को सही तरीके से करने का तरीका होता था
° Note No. 54 ° मैं अक्सर लोगों को काम करते हुए देखता था...कितने ही लोग और काम भी कितने ही! शायद अधिकतर लोग अपने काम से बेहद प्यार करते थे...वे अपने काम में पूरे मन से लगे रहते थे, कुछ लोग तो अपने काम में इतने busy हो जाते थे कि बाहरी दुनिया में क्या चल रहा है, उन्हें इसकी खबर तक नहीं होती थी...I think शायद लोगों में अपने काम के प्रति ऐसी ही दिल्लगी होनी चाहिए। मैंने देखा था, लोगों का काम करने का अपना एक तरीका और Perfection होता था,लोग अपने काम के प्रति वफ़ादार और अधिक सजग रहते थे...पर मैं नहीं था! मैं इस मामले में थोड़ा लापरवाह क़िस्म का था...मैं किसी भी काम को Managed Process में नहीं कर पाता था, उसे करने का मेरा अपना एक तरीका होता था...शायद मैं और लोगों के जितना Active और Perfect नहीं था। हर काम करने के मामले में,मैं हमेशा से Lazy type का लड़का रहा था।...बचपन में भी मैं ज्यादा काम और मे...