मैं कोई भी काम व्यवस्थित तरीके से नहीं करता था और न ही मेरे पास किसी काम को सही तरीके से करने का तरीका होता था
° Note No. 54 °
मैं अक्सर लोगों को काम करते हुए देखता था...कितने ही लोग और काम भी कितने ही! शायद अधिकतर लोग अपने काम से बेहद प्यार करते थे...वे अपने काम में पूरे मन से लगे रहते थे, कुछ लोग तो अपने काम में इतने busy हो जाते थे कि बाहरी दुनिया में क्या चल रहा है, उन्हें इसकी खबर तक नहीं होती थी...I think शायद लोगों में अपने काम के प्रति ऐसी ही दिल्लगी होनी चाहिए।
मैंने देखा था, लोगों का काम करने का अपना एक तरीका और Perfection होता था,लोग अपने काम के प्रति वफ़ादार और अधिक सजग रहते थे...पर मैं नहीं था! मैं इस मामले में थोड़ा लापरवाह क़िस्म का था...मैं किसी भी काम को Managed Process में नहीं कर पाता था, उसे करने का मेरा अपना एक तरीका होता था...शायद मैं और लोगों के जितना Active और Perfect नहीं था। हर काम करने के मामले में,मैं हमेशा से Lazy type का लड़का रहा था।...बचपन में भी मैं ज्यादा काम और मेहनत करने से बचता था और हर काम को पूरा करने का कोई आसान-सा तरीका ढूंढ लेता था।
वैसे...जैसे मेरी पढ़ाई में काफी दिलचस्पी थी और मुझे पढ़ना तो पसंद था, पर अत्यधिक पढ़ना अच्छा नहीं लगता था। School Time में, मैं अपना fairwork और homework ज्यादातर classroom में ही कर लिया करता था,और उस बचे समय में मस्ती,बातें, खेलकूद और TV देखना बहुत हो जाता था...घर आके मैंने कभी अधिक पढ़ाई नहीं की मैं अपनी पढ़ाई का एक बड़ा हिस्सा School में ही खत्म कर लिया करता था।
इसी तरह मुझे ठीक से और ज्यादा देर तक अपने कपड़े धोते रहना भी बेमतलब लगता था और कपड़ों पर इस्त्री करना तो मुझे जरा भी पसंद नहीं था,मैं without iron किये कपड़े ही पहनता था। हालाँकि मैं साफ-सफाई पर काफी ध्यान देने वाला इंसान था,लेकिन मुझे अपने Room को बार-बार साफ करना और उसे व्यवस्थित करना भी व्यर्थ लगता था। मुझे लगता था कि अपने कमरे को बार-बार यथाक्रम प्रबंधित करते रहना समय की बर्बादी हैं...मेरा Personal Room कभी व्यवस्थित और सजावटी नहीं रहा, मेरे कमरे में सामान हमेशा तितर-बितर ही रहता था,मेरी किताबें और दूसरा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता था,इस तरह मेरा Room हमेशा से अस्त-व्यस्त रहता था...हालांकि इससे क्या फर्क पड़ता हैं!!
However my personality and prototype are something else...
©SD. Arya

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें