सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहुत सी चीजें एवं बातें होती हैं, जिनमें बहुत कुछ मूल्यवान निहित रहता हैं

                          Note No. ‘ 95 ’     

                         

                हम किसी से और कहां से भी प्रेरणा ले सकते हैं। फिर वो प्रेरणास्त्रोत कोई विद्वान या उसके विचार, किताब, फिल्म, कोई वस्तु, कोई बात, कोई आम इंसान, जीव–जंतु अथवा कोई और चीज़ हो...हम किसी से भी कुछ भी सीख सकते हैं...बस हममें इनसे सीखने की वो लगन और निपुणता होनी चाहिए कि हम इनसे क्या कुछ सीख सकते हैं। बहुत सी चीज़े एवं बातें ऐसी होती हैं, जिनमें हमारे लिए बहुत कुछ मूल्यवान निहित होता हैं...पर उस मूल्य को देख पाने या महसूस करने का गुण हर किसी में नहीं होता...कुछ लोग होते हैं, जिनमें वो विवेक होता हैं, जिसके दम पर वे निहित बहुमूल्य को सोख लेते हैं।

                प्रकृति ने विभिन्न वस्तुओं, जीवों घटनाओं एवं अन्यत्र तरीकों के माध्यम से बहुत कुछ उजागर अथवा व्याप्त किया हैं...जिसमें इस व्याप्तता को महसूस करने या जान लेने का हुनर होता हैं...वो कईं मायनों में आगे निकल जाता हैं।

                                             ©SD. Arya



टिप्पणियाँ