note No. 105
पैसा पाने के लिए इंसान में बहुत सी बड़ी बातों और विलक्षण गुणों का होना अत्यंत आवश्यक हैं और इसके लिए बहुत मेहनत लगती हैं...सिर्फ़ बड़ा बिजनेस बना लेने से ही कोई धनवान नहीं बन जाता हैं, अपितु व्यक्ति समृद्ध तभी माना जा सकता हैं, जबकि वो बिजनेस को अच्छे इरादों से और दातव्यता की भावना से संचालित करता हैं...व्यवसाय में व्यक्ति तभी सफल होगा जब उसका, व्यवसाय की समूची गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहता हो...उसे व्यवसाय की जड़ों की समझ हो।...महान उद्यमी बड़े – बड़े उपक्रमों के रचना संसार को निर्मित, विकसित और उत्पादित करता हैं...उनमें जोखिमों को वहन करने का अदम्य साहस होता हैं...साहस ही सही समृद्धि को इंगित करता हैं...और समृद्ध इंसान की जड़ें बहुत गहराई में बहुत मजबूती से जमी होती हैं, जिससे उसका आधार कभी नहीं डिगमिगाता चूँकि आधार शक्तिशाली होता हैं तो उसपर कितना ही भार लाद तो वो सुगमता से वहन कर ही लेता हैं !
©SD. Arya

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें