Note No. ‘103’
किसे पता होता हैं कि उनके जीवन में एक दिन ऐसा भी आएगा, जो उनके सारे सपनों को चकनाचूर करके आगे निकल जाएगा। सचमुच जब किसी के सुंदर ख्वाब अचानक से टूट जाते हैं, तो बेहद तकलीफ़ होती हैं...लोग बेतहाशा निराशाओं से घिर जाते हैं । जब ज़िंदगी उनकी खुशनुमा इच्छाओं और आशाओं के मुताबिक नहीं चल पाती हैं...और ऐसे हालात उन्हें गमगीन कर देते हैं ।
किसी भी शख्स के लिए, जो सपनों को शिद्दत से जीता हैं, उसके लिए उसके ख्वाब बेहद अनमोल होते हैं ।...और उन ख्वाबों में किसी का कितना कुछ मूल्यवान विद्यमान रहता हैं तथा ऐसे में वही ख़्वाब, जो किसी की बेहतरीन जिंदगी का आवश्यक हिस्सा बन सकते थे, जब सहसा बड़ी बेरहमी से टूटकर बिखर जाते हैं, तो असहनीय पीड़ा होती हैं तथा उसका जो मलाल होता हैं वो अत्यंत कष्टकारी होता हैं...!!😔

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें