🔘 Note - 74🔘
हम छोटी से छोटी और अति सरल चीज को लेकर परेशान रह सकते हैं, वो हमें मुश्किल लग सकती हैं एवं उसे पूरा करने में हम असफल रह सकते हैं और वहीं हम अत्यंत जटिल मसलों को भी बड़ी ही सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं...निर्भर करता हैं कि हम दोनों स्थितियों में खुद को कितना आशावादी, ऊर्जा से भरपूर और आत्मविश्वास से लबरेज एक काबिल तथा संशयों से रहित इंसान समझते हैं।...चूँकि बाहरी वातावरण का हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव गौण - नगण्य होता हैं, जबकि हम उसे लेकर कुछ ना कर पाने का मिथ्या बहाना बना सकते हैं...बेमतलब की नाकामी का रोना रो सकते हैं। ...हमारी मनोदशा ही हमारे लिए राह में अवरोध और रफ़्तार तय करती हैं!
©SD. Arya
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें