'Article No. 66'
लापरवाहियों की भी हद होती हैं और मैंने तो लापरवाही की सारी हदें पार कर दी थी। फिर भी ऐसे वक्त में भी मैं Financially बहुत अलर्ट रहता था, चाहे वक्त मेरा बुरा था, लेकिन तभी भी मैं आर्थिक मामलों को लेकर हमेशा सजग रहता था...मैंने उस Field में उतनी लापरवाही नहीं की, जितनी कि अन्य और कहीं। मैं पूँजी, व्यवसाय और मौद्रिक आय की Importance को बखूबी समझता था और इन सब पर बहुत विचार भी करता था।...मैं तब भी Income के विभिन्न Sources एवं निवेश के अलग-अलग प्रकारों के बारे में सोंचा करता था, जबकि मैं निहायत ही Difficult और Opposite Situation में था...Problems जोकि मेरे बिल्कुल Against थी, But में इन सब बातों के बावजूद 'Power of Money' को अच्छे से जानता और समझता था...बहरहाल मैं उसके असर को क्यों और कैसे भूल सकता था।
विरोधाभासों के बावजूद मैंने कईं तरह के Income Sources में Investment किया था। High School पास कर लेने के बाद से ही मैंने कुछ पैसा बनाना शुरू कर दिया था, हालांकि ये बहुत छोटे स्तर पर था, फिर भी मेरे लिए ये Financial Satisfying था और Self Impellent भी।
वैसे उस Time में, मैं Smartphone खरीदने में बहुत पैसे खर्च किया करता था... मैं बहुधा Phones बदलता रहता था...चूँकि Cellphone Change करना उस वक्त मेरी एक Desire अथवा Hobby हुआ करती थी...जो आज भी हैं।...इतर अन्य दूसरे Cases में, मैं बहुत सोच समझकर खर्च करता था...मैं बचत और मितव्ययता के महत्व को अच्छे से समझता था। हालाँकि फिर भी बहुत बार जाने-अनजाने में कुछ न कुछ फ़िजूल खर्ची हो ही जाती थी, सो वो अपनी जगह।...और I think बहुत बार बेवजह की फ़िजूल खर्ची भी बस अच्छी लगती हैं।
Investment के अलावा मैंने उपार्जन एवं अतिरिक्त आय के लिए कुछ Companies में काम किया था, Schools में Teachership की और साथ में कुछ और काम भी किये थे। इन सभी काम से अर्जित रुपयों को मैं अच्छे से प्रबन्धित करके रखता था। विविध कार्यों में खर्च करने के बजाय, मैं अपनी संचित Money के बारे में सहज ही ये सोंचा करता था कि इसे बढ़ाया कैसे जाये अथवा उसकी Real Value को अच्छे Profit के साथ Increase कैसे किया जाए?...इत्यादि!
Any - Way बिना किसी Business Setup के कुछ महीन Tasks के दम पर ही मैंने 10K को 1 Lac में, 1 Lac को 2 Lac में और Again 2 को आगे 5 Lac में उस वक्त 2 से 3 साल के अंतराल में Convert किया था...जबकि ये सब मेरे छोटे-छोटे Financial Growth Step थे!!
©SD. Arya

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें