सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तुम कौन हो?, इसके स्थितिवश कईं अर्थ निकलते हैं!

                         ' Note No. ' 69 '

.                                                                                                             तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि कोई तुम्हारे बारे में क्या सोचता हैं, पर तकलीफ तो तब होती हैं और बहुत होती हैं, जब वो शख्स जो तुम्हें बहुत अच्छे से जानता हैं, तुम्हारी अच्छाइयों को समझता हैं और फिर अचानक से वही आके तुमसे कहता हैं कि तुम गलत हो! दोषारोपित करते हुए वह कहता हैं कि तुम कौन हो!?, तुम्हारा वजूद ही क्या हैं!?...ये उस इंसान के लिए असहनीय और अत्यंत पीड़ादायक होता हैं, स्वतः ही वो अनादर के संतापी घूँट को पीता हैं, जो हलक में ही अटक कर रह जाता हैं और शूल की मानिंद कण्ठ में चुभता हैं।...और...तुम कौन हो? इसके स्थितिवश बहुत से अर्थ निकलते हैं, कहने वाला ऐसी बातें कहके चला जाता हैं, पर जो ये सुनता हैं वो बस स्तब्ध-सा रह जाता हैं...उसका दिल टूट जाता हैं...दिल का टूटना एक भयंकर दर्द को पैदा करता हैं...और वही दर्द उस इंसान को बहुत कठोर-सा बना देता हैं...फिर वो दुनिया की बहुत सी लिजलिजी बातों, भावुकताओं और अहसासों से ऊपर उठ जाता हैं...प्रपंची बातों से परे होके वो ख़ामोश हो जाता हैं,,,चाहे जो हो, फिर उसके लहज़े में कभी कोई शिकायत एवं स्पष्टीकरण नहीं होता...कभी नहीं!!

                                          ©SD. Arya

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक शिक्षक, जिसने जीवन पढ़ाया !

                                                Note No. '42'                                अपने गाँव से कक्षा पाँचवीं (जिला बोर्ड) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेरा चयन संभाग स्तरीय शासकीय प्रतिभावान आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उज्जैन में हुआ। यह चयन मेरे जीवन का पहला बड़ा मोड़ था—एक ऐसा मोड़, जहाँ उत्साह से अधिक अनजानी आशंकाएँ मेरा इंतज़ार कर रही थीं। जब मैं पहली बार उस विद्यालय परिसर में पहुँचा, तो सबकुछ अपरिचित और कुछ हद तक वियोजित-सा लगा। नया स्कूल, नए शिक्षक, नए चेहरे और एक बिल्कुल अलग वातावरण—मानो मैं अपने परिचित संसार से अचानक बहुत दूर आ गया हूँ। मुझे वहाँ छोड़ने मेरे बड़े भाई आए थे। जब तक वे मेरे साथ रहे, तब तक मैं स्वयं को संभाले रहा; लेकिन जैसे ही वे लौटे, मेरे भीतर का साहस जैसे उनके साथ ही चला गया। उस रात मैं सो नहीं पाया। मैंने तकिए को अपने चेहरे से सटा लिया और चुपच...

🪷स्मृतियों में जीवित एक गुरू🪷

                                     “Note No. 111”             डॉ. खत्री सर का मैं अत्यंत प्रिय शिष्य था। चूंकि मैंने अपनी स्कूली पढ़ाई को अस्त-व्यस्त कर लिया था, इस कारण एक बार उन्होंने आक्रोश में मुझे कठोर दंड दिया। उससे पूर्व उन्होंने किसी भी कारण मुझे कभी नहीं पीटा था—क्योंकि मैंने कभी उन्हें वैसा अवसर ही नहीं दिया था। पर वह प्रहार क्रोध का नहीं, असीम स्नेह का परिणाम था। वह दंड एक ऐसे गुरु का उत्तरदायित्व था, जो अपने प्रिय शिष्य को पतन की ओर जाते देखकर मौन नहीं रह सकता। वह दंड साधारण नहीं था—वह शिष्य के लिए संजीवनी बूटी था, जीवनदायी, चेतना जगाने वाला। डॉ. जी.डी. खत्री जैसे शिक्षक सदियों में विरले ही जन्म लेते हैं। ऐसे व्यक्तित्व किसी कालखंड की संपत्ति नहीं होते, वे युग की चेतना बन जाते हैं—इसीलिए उन्हें हम सदी के महानायक कहते हैं। उनका व्यक्तित्व असाधारण था, गरिमा और करुणा का अद्भुत संगम। वे लाजवाब थे। और यह मेरा ही दुर्भाग्य रहा कि मैं उनके उत्तम व्यक्तित्व ...

मोहब्बत में कभी विकल्प नहीं होता

                     Note No. “108”                          यह एक गहरी और भावनात्मक भावना से भरी हुई विचारधारा का वर्णन हैं...सच्ची मोहब्बत में कभी विकल्प नहीं होता, और अगर विकल्प हुआ, तो फिर वो मोहब्बत ही नहीं हैं, छलावा हैं...फिर चाहे वे जिंदगी भर मिले या ना मिले, इस बात से क्या फ़र्क पड़ता हैं !...वास्तव में उसी एक की खातिर बेलाग खुशियों का त्याग करके ताउम्र उसके इंतजार में जिंदगी तमाम ख़ाक कर ली जाती हैं...पर अन्यथा नहीं हुआ जाता !...जिसे हम बेतहाशा चाहते हैं वो अंशगत हो जाता हैं, हममें समाहित हो जाता हैं ! अंततः उसके ना लौटने अथवा उसको फिर कभी ना पाने की नाउम्मीदी में भी किसी और का नहीं हुआ जा सकता, तथापि जिंदगी तन्हाई में बिताकर ताउम्र प्यार की वफ़ा और शुचिता को अखण्ड रखा जाता हैं।                                             प्रेम अपने प्रियतम के प्...