मैं व्यापार के क्षेत्र में कुछ नहीं जानता था, लेकिन मुझे बाज और उसकी शैली पसंद है…शायद इसका कुछ अर्थ है।
"Article No.56"
एक व्यक्ति ने मुझसे कहा था..."कि तुम Negative बहुत हो,बहुत सोंचते हो, इतना Emotional हो जितना कि युग के हिसाब से नहीं होना चाहिए, कुछ मिलनसार तो हो पर साथ ही लोगों से तुम्हें ऐतराज़ भी बहुत हैं और भी बहुत सारी खामियाँ तुममें हैं और ये चीजें कुछ ऐसी हैं कि तुम्हें एक सफल बिज़नेस मेन बनने से रोकेगी और बिल्कुल तोड़ कर रख देगी।", उसने आगे कहा, "एक और बात ये भी हैं कि तुम्हारे पास किसी भी तरह का Business Knowledge या कोई कौशल विशेष भी तो नहीं हैं, फिर तुम किस Basis पर सोचते हो कि Business करोगे तथा उस फ़ेहरिस्त मेंं सफलता हासिल करोगे, जबकि तुम उसकेे लायक ही नहीं हो।...बिज़नेस का क्षेत्र बहुत जटिल एवं एक वृहद मायाजाल हैं इससे बचकर ही रहो तो बेेहतर हैैं...अगर इसमें घुसे तो खोकर रह जाओगे और कभी निकल नहीं पाओगे...ये तुम्हें सदा के लिए निगल जाएगा...तो जाओ और जाके कोई ऐसा काम करो, जिससे कि तुम और तुम्हारे परिवार का जीवन अच्छे से गुजर सके अथवा तुम सुुुकून महसूस कर सको। अतः एक सफल और अच्छा बिजनेसमेन बनने का बेमतलब खयाल अपने दिल से हमेशा के लिए निकाल दो...बस यही तुम्हारी हकीकत अथवा नियति हैं और इसी को स्वीकार कर लो...यदि अपनी वास्तविकता से बाहर जाने की कोशिश की तो जिंदगी एक जंजाल बनकर रह जायेेगी!!"https://www.amazon.in/dp/B097RDVDL2/ref=cm_sw_r_cp_apa_glt_fabc_dl_18N7JC5GBX14TWZH113X
I think वो सही बोल रहे थे और मुझे उनकी बात मान लेनी चाहिये!
...लेकिन हाँ मगर, मुझे "बाज" पक्षी और उसकी अदा बेहद पसंद हैं...और इसके कुछ तो मायने होंगे!!
#mohit the dreamer....
©SD. Arya

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें