जीवन एक महान लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण और हमेशा अग्रणी यात्रा हैं ।
Article No. 53

अगर पूरी ईमानदारी व जवाबदेही तथा पूरी निष्ठा और शिद्दत से अथवा यथार्थ की गहराई से सोंचो तो जीवन बहुत कुछ और एक बड़ी महत्वपूर्ण, उद्देश्यपरक तथा एक महान लक्ष्य की प्राप्ति की निरंतर अग्रसर रहने वाली महती यात्रा हैं ...अन्यथा नहीं तो कुछ भी नहीं!
हर इंसान के लिए इस जीवन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ अपनी नियति अथवा लक्ष्य को पा लेना ही नहीं होना चाहिए, अपितु उसे अपने चरित्र में उत्कृष्ट बातों और गुणों का अनवरत समावेश और विकास करना भी उसका उद्देश्य रहना चाहिए...इसी का नाम जिंदगी हैं।यही श्रेष्ठ और महान बातें व्यक्ति को उत्थान की ओर ले जाती हैं और उसे एक असल व्यक्तित्व वाला ओजस्वी, सभ्य, श्रेष्ठ और आदर्शवादी किरदार साबित करती हैं।
सभ्य और श्रेष्ठ चरित्र वाला व्यक्ति ही जीवन में महान उपलब्धियों को हासिल कर सकता हैं...वह वास्तविक रूप में विभिन्न चीजों अथवा बातों के प्रति वफ़ादार एवं जवाबदेह होता...वह महती जिम्मेवारियों का निर्वहन करता हुआ एक ऐसा शख़्स होता हैं, जो बद से बदतर हालातों में भी अपनी काबिलियत को सही मायनों में साबित करता हैं।इस तरह वह अपनी सूझ -समझ और सामर्थ्य का सच्चा परिचय देता हैं...वह पुरुष हो या फिर महिला...सचमुच वो वास्तविक विजेता होता हैं या होती हैं...और आख़िरकार हर किसी के जीवन की शायद ऐसी ही नियति होनी चाहिये..!
©SD. Arya
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें